एफएलएन विषय पर शिक्षको को दिया जा रहा प्रशिक्षण।

0
87c923ee-f323-4f20-97d9-c1c7527a960d

एफएलएन विषय पर शिक्षको को दिया जा रहा प्रशिक्षण।

दुसरे बैच मे प्रशिक्षण ले रहे शिक्षको मे देखा जा रहा उत्साह।

 

मनिका : मनिका प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी कार्यालय परिसर स्थित बालक मध्य विद्यालय के प्रांगण मे चार दिवसीय एफएलएन विषय पर शिक्षको को किया जा रहा है प्रशिक्षित । प्रशिक्षण के दौरान शिक्षको को बच्चो को खेल खेल मे शिक्षा देने का गुर बताया जा रहा है ।ताकि बच्चो को पढ़ने मे रूचि के साथ साथ पढ़ाई की ओर जिज्ञासा भी बढ़े ।प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षको ने बताया की बच्चो को शुरूआती समय से ही पढ़ाई मे उनकी रूचि बने रहे इसके लिए बच्चो के अनुरूप ढल कर उनकी ही भाषा मे खेल खेल मे बच्चो को बुनियादी शिक्षा के प्रति रूचि लगाना होगा ।बच्चो को गीत कविता के माध्यम से शिक्षक बच्चो को बुनियादी शिक्षा की नींव रख सकते है ।बताते चले की एफएलएन विषय पर पुर्व मे दो बैच मे अस्सी शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा चुका है ।पुन: समग्र शिक्षा अभियान के तहत एफएलएन विषय पर दो बैच मे अस्सी शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।शिक्षको मे एफएलएन विषय पर दी जा रही प्रशिक्षण के प्रति उत्साह भी देखा जा रहा है।उक्त प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षक राजेश कुमार इंदू कुमारी निर्मल कुमार राम व संगीता कुमारी बीइईओ अमरेंद्र कुमार पाठक बीआरसी से विकास कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *