एएसआई सुनील कुमार राय (थापा सर) को चटकपुर हिन्दू समाज के द्वारा किया गया सम्मानित

0
f35b95bc-da99-4931-a564-aa0248ef6c27

महुआडांड : राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित किये जाने पर महुआडांड पहुँचे एएसआई सुनील कुमार राय (थापा सर) को चटकपुर हिन्दू समाज के द्वारा किया गया सम्मानित।

लातेहार जिला में कार्यरत एएसआई सुनील कुमार राय (थापा सर) को राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित किये जाने के बाद पहली बार महुआडांड पहुंचने पर चटकपुर हिन्दू समाज के अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद के शाॅल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। बताते चले कि सुनील कुमार राय 2016 से 2019 तक महुआडांड थाना में भी पदस्थापित थे। मौके पर सीआरपीएफ असिस्टेंट कमाण्डेड सिलीक राम को भी उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में चटकपुर हिन्दू समाज के अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद, सचिव हरिलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष सुभाष प्रसाद, संजय प्रसाद, रूपेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *