ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।
डुमरी (गुमला)। ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से डुमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने की जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख जीवंती एक्का शामिल रहीं। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे इन त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही कहा कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। वहीं प्रोसेसन में डीजे के प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए लाइसेंस में अंकित किए गए रूठ पर ही जुलूस घुमाने की बात कहीं। वहीं प्रमुख जीवंती एक्का ने भी लोगों से अपील की है कि वे इन त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें मुखिया ज्योति बहेर, रेखा मिंज, नीलम एक्का, प्रदीप मिंज, जगरनाथ प्रसाद, ब्रजेंद्र पाण्डेय, अनिल ताम्रकार, सुभाष ठाकुर, शमीउल्लाह अंसारी, झिरंगा महतो, मंजूर आलम, उमेश ताम्रकार, सिकंदर ताम्रकार, सुखराम घांसी एवं रामकिशुन चिक बड़ाइक सहित अन्य लोग एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।


