ED ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर कसा शिकंजा, 10 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया,

0
download (8)

ED ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर कसा शिकंजा, 10 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया,

 

रांची। ईडी ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर शिकंजा कस दिया है। 10 फरवरी को रांची स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है।

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धीरज साहू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें 10 फरवरी को ईडी ऑफिस पहुंचने को कहा गया है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले गिरफ्तार किया था। बताते चलें कि, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू उस समय चर्चा में आए थे, जब दिसंबर में इनकम टैक्स विभाग ने उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह राशि अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। बताते चलें कि, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू उस समय चर्चा में आए थे, जब दिसंबर में इनकम टैक्स विभाग ने उनके परिवार द्वारा प्रवर्तित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह राशि अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, बंगाल और ओडिशा के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग जानकारी दी थी कि तलाशी अभियान के बाद 351 करोड़ रुपए और 2.80 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *