एभीबीपी के उज्जवल तिवारी और विजय ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जमशेदपुर कार्यकारिणी में लिया गया निर्णय

0
484abce7-46c6-4259-85a8-bb2d1cddd114

एभीबीपी के उज्जवल तिवारी और विजय ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जमशेदपुर कार्यकारिणी में लिया गया निर्णय

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् झारखंड द्वारा जमशेदपुर प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चार दिवसीय प्रांत अभ्यास का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राष्टीय महामंत्री यागवालक्य शुल्क, प्रांत संगठन मंत्री, प्रांत अध्यक्ष, प्रांत मंत्री, बिहार झारखंड के क्षेत्रिय संगठन मंत्री के साथ साथ पूरे राज्य भर से कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें गिरिडीह जिला संयोजक के रूप में उज्जवल तिवारी और जिला प्रमुख आशा रजवार को मनोनित किया गया। वहीं कृष्ण त्रिवेदी को विश्विद्यालय सह संयोजक, विजय ओझा को विभाग संयोजक बनाया गया।

जबकि विभाग प्रमुख प्रो मिथलेश कुमार और जिला सह संयोजक चंदन राय को बनाया गया। जिला संयोजक चुने गए उज्जवल तिवारी ने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य विद्यार्थी कार्यकर्ता से लेकर इतने बड़े दायित्व को निभाने की भूमिका में आना मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता के लिए किसी सपने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *