दुष्कर्म कांड में गुमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त

दुष्कर्म कांड में गुमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त

गुमला – गुमला थाना कांड संख्या 133/26, दिनांक 11 अप्रैल 2026, धारा 70(1)/351(2) बीएनएस एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की माँ के लिखित आवेदन तथा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप तुरी (24 वर्ष), सुरेश उरांव (22 वर्ष) एवं मुकेश लोहरा (29 वर्ष) शामिल हैं। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता को जंगल में ले जाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी:
महेंद्र करमाली, थाना प्रभारी गुमला
कुंदन कुमार सिंह
चंद्रशेखर नायक
मंगल दुडू सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.