दुर्गानन्द झा (झा.शि.से.) क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के रूप में प्रभार ग्रहण

0
509971f0-e467-4cc7-a430-a8eff4377775

दुर्गानन्द झा (झा.शि.से.) क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के रूप में प्रभार ग्रहण

पलामू के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के रूप में आज दुर्गानन्द झा (झा.शि.से.) ने प्रभार ग्रहण किया। साथ ही पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदभार संभाला। इसके पूर्व वे
साहेबगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी थे एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में थे। इन्हें पलामू का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सोपा गया है।

प्रभार ग्रहण के उपरांत क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के ज्ञानेश्वर पाठक, नीरज सिन्हा, शितलेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, मनीयस राज, लक्ष्मण राम आदि कर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक रंधीर कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *