दुर्गा प्रसाद जोहरी को लगातार 10वीं बार केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

0

श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू के कार्यकारिणी सदस्यों,शहर के विभिन्न दूर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दूर्गा प्रसाद जौहरी को लगातार दसवीं बार केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। स्थानीय शहर थाना मार्ग स्थित दूर्गा मंडप में रविवार को आयोजित बैठक में श्री जौहरी के नाम का प्रस्ताव द्वारा रखा गया।जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से हर्षध्वनी से स्वागत किया।
बैठक के प्रारंभ में श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने पारित किया।बैठक में श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए नए अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आग्रह किया।जिसे उपस्थित सदस्यों ने स्वीकार करते हुए पून: श्री जौहरी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया।
अपने निर्वाचन के बाद श्री जौहरी ने कहा कि बहुत जल्द महासमिति पलामू के कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का विस्तार किया जाएगा।
बैठक में ललन सिन्हा,अविनाश देव,सोनु सिंह नामधारी,नवीन तिवारी,बबलू गुप्ता,वीएम पाण्डेय,संजय राज,हरिशंकर सिंह,अजीत सिन्हा,विनित पाण्डेय,जितेन्द्र सोनी,संदीप दास,रंजीत चंद्रवंशी, रितेश कुमार टिंकू,चंदन सिंह,आनंद सिंह,राकेश तिवारी,अनुप त्रिपाठी,किशन मखरिया,अविनाश सिन्हा छोटू श्रवण गुप्ता,मनीष वर्मन,सतीश तिवारी,मंजू गुप्ता,लीलावती गुप्ता,ज्योति कुमारी,प्रतिमा गुप्ता,मिंटू तिवारी,पप्पू चंद्रवंशी,संजय पासवान,सुनील सिंह,सुधीर सिंह,बबीता देवी, गोपाल शर्मा,संजय मेहता,रविन्द्र कुमार,रंजीत कुमार,रविन्द्र चौधरी,विवेक चौबे,सोनू गुप्ता,आनंद सिंह,राजमूनी प्रजापति,प्रेम शंकर गुप्ता,अवनीश कुमार सिन्हा,कमल गुप्ता,संजय वर्मन,मनीष मिश्रा,गोलू सिंह,टुनटुन तिवारी,बाबु सिंह,शैलेन्द्र सिंह व अनील दूबे सहित कई पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।बैठक के अंत में श्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति के पूर्व महामंत्री प्रभाष दास गुप्ता के निधन पर शोक सभा करने के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *