दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर नवयुवक विकास समिति के द्वारा आयोजित

0

युवाओं को धार्मिक प्रवचनों से प्रेरणा लेना चाहिए:अर्जुन पाण्डेय
मेदिनीनगर:
धर्म कार्य और राजनीति दोनों दो बातें हैं और मेरे धार्मिक कार्य को राजनीति से जोड़ने की बातें नहीं होना चाहिए। यह कहना है सनातन धर्मरक्षक अर्जुन पाण्डेय का।श्री पाण्डेय रविवार को देर रात पोलपोल के सरजा में दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर नवयुवक विकास समिति के द्वारा आयोजित श्री राम कथा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे।
श्री पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक कार्य करने से समाज में सामाजिक समरसता बढ़ती है।धार्मिक कार्य में जब कभी मुझे बुलाया जाएगा मैं सबसे पहले आऊंगा।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को धार्मिक प्रवचन अवश्य सुनना चाहिए जिससे समाज की आने वाली पिढी़ हमारी संस्कृति को आगे बढा़ऐ।इसके पूर्व सनातन धर्मरक्षक अर्जुन पाण्डेय व राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,कृष्णकांत चौबे (मुखिया),प्रवीण सिंह ने द्वीप प्रज्जवलित नौ दिवसीय श्री राम कथा का उद्घाटन किया।नवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्री कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने सैकड़ों दो पहिया वाहन के साथ पोलपोल बाजार क्षेत्र से ही सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।उदघाटन समारोह में शैलेश दूबे,शैलेश तिवारी,नवीन तिवारी,राकेश पाण्डेय,रवि शर्मा,आनंद प्रकाश दूबे,रजनीकांत तिवारी(चंदन),दिलीप तिवारी,बब्लू पाण्डेय,लल्लू पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *