दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न

0

दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक संपन्न

थाना प्रभारी, नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में सत्मी से शराब रहेंगे बंद..

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे दुर्गा पूजा के लेकर मंगलवार के शांति पूर्ण तरीका से मानने के लिए शांति समिति की बैठक अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के अध्यक्षता मे बैठक का आहूत किया गया। बैठक के सफल संचालन थाना प्रभारी अमन कुमार ने किया। बैठक मे दुर्गा पूजा पर्व मे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों पर सीधे कानूनी करवाई किया जायेगा। पुजा पंडाल मे अश्लिल् गाने नहीं बजाने के लिये शख्त निर्देश दिया गया है । डीजे सीमित ध्वनि मे बजाना , बैठक मे बीडीओ सह सीओ श्री मंडल ने कहा कि दशहारा का पर्व आपसी भाईचारा एवं सौहार्द वातावरण के साथ मनाए और एक समुदाय दूसरे समुदाय को सम्मानित करे वही पर जिला परिषद सुदाम पासवान ने कहा कि हम लोगों दोनों समुदाय के शांति पूर्ण तरीके चाहे मोहर्रम हो या दशहारा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द वातावरण के रूप मनाया जाता है उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि पूजा मे शराब पर प्रतिबंध लगाने एवं नजर रखने की बात कहा है। बैठक मे सांसद प्रतिनिध अमरेश कुमार श्रीवास्तव ,पूर्वं प्रमुख फुलवा देवी,मुखिया प्रतिनिधि धनजय गुप्ता -बिंदा साव, पंचायत समिति सदस्य संतोष यादव,मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव, पुर्व मुखिया विजय प्रसाद,,समाज सेवी मुन्ना कुमार सिंह,तिलक सिंह,अनवर हुसैन, पंचायत समिति विजय सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *