दरवाजे पर थी बारात, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

0

लखनऊ: मैनपुरी में कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में दुल्हन ने शादी के दौरान फेरे लेने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार की खबर मिली तो दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। विवाद दूल्हे पक्ष की ओर से शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष दुल्हन के लिए जो आभूषण लेकर आया था, उससे दुल्हन और उसके घर वाले संतुष्ट नहीं थे। आनन-फानन में जेवरों का इंतजाम किया गया और समझौता हुआ। तब दुल्हन फेरे लेने के लिए तैयार हुई। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। नगर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात कुरावली से बारात आई थी। बारात पहुंची तो घरातियों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया। दावत आदि के बीच दरवाजे की रस्म शुरू हुई। इसके बाद जयमाला से जुड़े कार्यक्रम पूरे हो गए लेकिन जब दूल्हा पक्ष ने लड़की के लिए लाए गए जेवरात और कपड़े लड़की पक्ष को दिए तो कम आभूषण देखकर परिजन नाराज हो गए। दुल्हन ने भी फेरे लेने से इनकार कर दिया। आनन-फानन में दूल्हा पक्ष कुरावली वापस गया और जेवर व अन्य सामान लेकर लौटकर आया। इसके बाद फेरों की रस्म अदायगी हुई और विदाई की गई। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *