ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांके और बरियातु से 10 गिरफ्तार

राॅंची पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी और अड्डेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक छापेमारी अभियान के तहत सफलता मिली है। एसएसपी को 23-24 नवंबर की रात में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांके और बरियातु थाना क्षेत्रों में संगठित ड्रग्स गिरोह के अड्डों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

You may have missed