डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सफाईकर्मियों ने अलखनाथ पांडेय को दिया समर्थन

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सफाईकर्मियों ने अलखनाथ पांडेय को दिया समर्थन

गढ़वा:–नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे डोर-टू-डोर अभियान के दौरान अलखनाथ पांडेय एवं उनकी टीम ने शहर के सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।
इस दौरान सफाईकर्मियों ने श्री पांडेय के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री पांडेय ने हमेशा कर्मचारियों और आम जनता के हितों का ध्यान रखा है।
मुलाकात के दौरान सफाईकर्मियों ने अपनी दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने अपने लिए एक सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) के निर्माण तथा वेतन में वृद्धि की मांग की।
अलखनाथ पांडेय ने उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद वे सफाईकर्मियों के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराएंगे तथा उनके वेतन और सुविधाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
श्री पांडेय के आश्वासन और उनके पूर्व कार्यों से प्रभावित होकर सफाईकर्मियों ने आगामी नगर परिषद चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का वादा किया तथा उनके अभियान में सहयोग करने की बात कही।
यह मुलाकात अलखनाथ पांडेय की जनहितकारी सोच और समाज के हर वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।