दो टेंपो की टक्कर में 6 यात्री घायल, दो गंभीर

दो टेंपो की टक्कर में 6 यात्री घायल, दो गंभीर।

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र के लूटेरवाबर के समीप दिन मंगलवार को सुबह लगभग 8:30 बजे दो टेंपो में टक्कर हो गई जिसमें 6 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो पर 6 लोग सवार थे। एक टेंपो से चार लोग सतबरवा से मनिका की ओर आ रहे थे वहीं दूसरी टेंपो पर दो लड़की सवार होकर मनिका मॉडल स्कूल जा रही थी। जैसे ही लूटेरवाबर के समीप पहुंचे एक टेंपो तेज रफ्तार में आकर ओवरटेक के चक्कर में दूसरे टेंपो को टक्कर मार दी। इसके कारण टेंपो में बैठे छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने लातेहार रेफर कर दिया। टेंपो में बैठे थाना क्षेत्र के सतबरवा निवासी (1)दिनेश प्रसाद 52 वर्ष, (2) आनंद कुमार 30 वर्ष, (3) ललन कुमार 32 वर्ष, (4) अभिषेक कुमार 12 वर्ष, जानकारी के अनुसार यह सभी सतबरवा का रहने वाला बताया जा रहा है। वही (5) करीना कुमारी 11 वर्ष, (6) शारदा कुमारी 17 वर्ष, चचन्धा मनिका घायल हो गई। इनमें से दिनेश प्रसाद और आनंद कुमार की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया है। अन्य चार लोगों को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया।