दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा बैठी युवती, परिवार को छोड़ मुस्लिम महिला से शादी करने पर अड़ी

दो बच्चों की मां से इश्क लड़ा बैठी युवती, परिवार को छोड़ मुस्लिम महिला से शादी करने पर अड़ी
यूपी के हाथरस की एक लड़की दो बच्चों की मां के साथ इश्क लड़ा बैठी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद लड़की ने अपना घर छोड़ दिया और शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ लिव इन में रहने लगी। पुलिस उसे ढूंढते-ढूंढते महिला के घर पहुंच गई। लड़की के परिवारीजन उसे घर ले जाने लगे तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि वह महिला के साथ शादी करना चाहती है। बताया जा रहा है कि लड़की को जिस महिला से प्यार हुआ है वो अलीगढ़ की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया था। । दो बच्चों की मां का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। यह अफेयर काफी दिनों से चल रहा था। लड़की का कहना है कि दोनों को पता था कि समाज उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा इसलिए डेढ़ महीने पहले घरवालों को बिना बताए वो नोएडा में रह रही महिला के पास चली गई। लड़की हाथरस में अपने घर से अचानक गायब हुई तो यहां सब परेशान हो गए। पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ढूंढ़ते हुए उसे नोएडा तक पहुंच गई। वहां देखा तो लड़की दो बच्चों की मां मुस्लिम महिला के साथ फिलहाल पुलिस ने महिला और लड़की दोनों को लड़की के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के पति को बुलाया जा रहा है। ताकि कोई हल निकाला जा सके।