दो बाइकों में आमने सामने भीषण टक्कर, दो गंभीर

0
f0738cc1-3cc0-4d56-a7f0-1978bf496c91

मनिका मे दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर मे दो युवक घायल।

मनिका: मनिका थाना क्षेत्र के पचफेडी चौक के कुमडीह मोड़ के समीप पर उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक बाइक का संतुलन खराब हो जाने के कारण दुसरे बाइक सवार से आमने सामने की भिड़त हो गई। इसके चलते बाइक मे सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह लगभग 10 बजे कुमड़ीह मोड़ के समीप दो बाइक सवार युवको की आमने सामने की भिड़त हो गई। इसके चलते दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गभीर रूप से घायल हो गए। घयाल विजय सिंह 18 वर्ष पिता सुखलाल सिंह घर सरदमदाग जिनके हाथों और पैरो मे चोटे आई है। वही दुसरे घायल युवक विकाश चंद्रा 36 वर्ष जो मनिका प्रखण्ड के बरवाडीह स्कुल के टीचर बताया जा रहा है इन्हे भी सिर और चेहरे पर चोटे आई है। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा उन्हे तत्काल मनिका सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया। जहा घायल दोनों युवको को इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *