दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल एक रांची रेफर।
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के बिसफुट्टा पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।दो का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।जबकि एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।जानकारी के अनुशार सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी संजय ठाकुर के पुत्र हिमांशु कुमार और सुधांशु कुमार दोनो भाई मंगलवार की शाम मेदनीनगर शहर से ट्यूशन पढ़कर बाइक पर सवार होकर अपने घर सिंगरा जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में बिसफुटा पुल के पास उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई जिसमें बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। वहीं घायल दोनों भाई हिमांशु और सुधांशु कुमार का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर टाओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान परवेज खान अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिले पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
