दिव्यांग अधिकार मंच की प्रदेश कमेटी की बैठक में छतरपुर के सम्बन्ध में लिए गये कई निर्णय

0

दिव्यांग अधिकार मंच प्रदेश कमेटी की बैठक छतरपुर में सम्पन्न, लिए गये कई निर्णय

दिव्यांगों के हित में आवाज़ होगी बुलंद, सरकार और सिस्टम सहानुभूति पूर्वक करे विचार: अरविन्द

छतरपुर: दिव्यांग अधिकार मंच की प्रदेश कमेटी ने स्थानीय हाई स्कूल के स्टेडियम में दिव्यांगों के हित की रक्षा के लिए आवश्यक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया और मुख्य अतिथि के रूप में मंच के प्रदेश संरक्षक अरविन्द गुप्ता चुनमून उपस्थित थे। बैठक में प्रमुखता से बात रखते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने कहा की दिव्यांगो को दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार सुविधाएं मिलने चाहिए। बैठक में प्रमुखता से कई समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से दिव्यांगों के लिए सभी प्रखंडों में आवासीय दिव्यांग विद्यालय खोलने। पलामू के सीएस कार्यालय द्वारा दिव्यांगों को उनकी डिसबेलेटी के हिसाब से पारदर्शिता के साथ दिव्यांगता प्रतिशत देने। सभी 18 वर्ष से ऊपर वाले दिव्यांगों और विधवाओं को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पीला अंत्योदय कार्ड बनवाने। अबुआ आवास के वितरण में विकलांगों को प्राथमिकता देने। सभी दिव्यांगों को पेंशन की राशि एक हज़ार से पच्चीस सौ करने की मांगें प्रमुख रूप से शामिल थी। वहीं बैठक में मंच के प्रदेश संरक्षक के रूप में अरविन्द गुप्ता चुनमून ने कहा कि दिव्यांग कोई भीख नहीं मांग रहे बल्कि वे अपना हक मांग रहे हैं जो सरकार ने संविधान में उन्हें दिया है।अरविन्द ने यह भी कहा कि सरकार और सिस्टम को दिव्यांगों की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी समस्या का समाधान करना चाहिये। बैठक में मुख्य रूप से मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश संरक्षक अरविन्द गुप्ता चुनमून, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश राम, नज़रे आलम प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपसचिव जय प्रकाश गुप्ता, प्रदेश ज़िला संरक्षक बीरबल यादव, ज़िला अरविन्द कुमार, ललिता देवी, राजू कुमार, पूजा कुमारी, मनोज राम, छोटी कुमारी, अनिल यादव, प्रभा देवी, निर्मला देवी, संजू कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *