दिवंगत नेता ओंकार नाथ झा को श्रद्धांजलि, प्रखंड कार्यालय में डीलर संघ की शोक सभा आयोजित

पीडीएस डीलर संघ ने दी श्रद्धांजलि: दिवंगत ओंकार नाथ झा के सम्मान में प्रखंड कार्यालय में शोक सभा

संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा प्रदेश के माननीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार नाथ झा के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वृज किशोर तिवारी ने की।मौके पर उपस्थित डीलरों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया गया कि ओंकार नाथ झा 6 फरवरी 2026 से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद 3 मार्च 2026 को सुबह उनका निधन हो गया। 4 मार्च 2026 को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव दुमका में किया गया था।प्रखंड अध्यक्ष वृज किशोर तिवारी ने कहा कि ओंकार नाथ झा संगठन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा डीलरों के अधिकार और हित के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।डीलर संघ ने भी दिवंगत नेता के सम्मान में 5 और 6 मार्च 2026 को राजकीय शोक व्यक्त करते हुए जन वितरण प्रणाली की दुकानों को बंद रखा हैं। शोक सभा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार तिवारी, दयाशंकर प्रसाद,कुंदन कुमार, दिलीप तिवारी, सुशील कुमार, मो असलम, संजीव सिंह,आलोक तिवारी, योगेंद्र सिंह, बिरजू साव, नारद मांझी, नागेंद्र प्रसाद सिंह, महावीर सिंह,पीडीएस एसएचजी समूह की सदस्य
सहित दर्जनों पीडीएस डीलरो ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।