दिवाली बोनस नहीं दिया तो कर्मचारियों ने मालिक को उतारा मौत के घाट

0
0363a4bc93fc347add6701dc6255791f37f8825be6c0d7987c1cdca47a0afff8

दिवाली बोनस नहीं दिया तो कर्मचारियों ने मालिक को उतारा मौत के घाटदिवाली के मौके पर एक हैरान करने वाली वारदात प्रकाश में आई है जहां दिवाली बोनस देने से मना करने पर दो कर्मचारियों ने एक ढाबा मालिक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। ये घटना शनिवार को नागपुर में घटी।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम राजू ढेंग्रे है और बोनस देने से इनकार करने पर दो मजदूरों ने उसकी पीट-पीटकर, गला घोंटकर और चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद से मध्य प्रदेश के रहने वाले आरोपी छोटू और अन्य लोग फरार हैं। मृतक ढेंगरे ने एक ठेकेदार के माध्यम से आरोपियों को काम पर रखा था। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ढेंगरे और छोटू के बीच दिवाली के पैसे और बोनस को लेकर तू-तू, मैं मैं हुई थी। ढेंगरे आरोपी को पैसे देने को तैयार था।

पर उसने दोनों से कहा था कि वह बाद में पेमेंट करेगा और वे बिस्तर पर जाकर सो गए। इसके बाद आदि और छोटू ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। साथ ही धारदार हथियार से हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *