दिशोम गुरु के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर मनिका झामुमो कार्यकर्ताओं ने कि भगवान शिव की पूजा।
मनिका- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर मनिका झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सकेंदर बड़ा उरांव के नेतृत्व में, झामुमो केंद्रीय सदस्य राजेंद्र लोहरा, झामुमो जिला किसान मोर्चा सचिव सिकेश्वर राम, झामुमो जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह दोमुहान नंदी तट स्थित शिव मंदिर पहुंच कर सयुक्त रूप से भगवान शिव की विधिवत पूजा कर प्रार्थना की, और शिवलिंग पर जलाभिषेक पुष्प अर्पण की गई। मंत्रोंच्चार के बीच उपस्थित लोगों ने गुरु जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और भगवान से उनके उतम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य राजेंद्र लोहरा ने कहा कि गुरु जी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने राज्य पहुंचे। ताकी उनका आशीर्वाद और मार्ग दर्शन इस राज्य के लोगों को मिलता रहे। आगे उन्होंने कहा कि उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और भगवान से उनके उतम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा। वही झामुमो जिला किसान मोर्चा सचिव सिकेश्वर राम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ हो कर हम सभी के बीच लौटे और हम सभी को मार्गदर्शन करे। यही कामना के साथ आज हम सभी लोग दोमुहान नदी तट स्थित शिव मंदिर में भगवान भोले बाबा के द्वार पहुंचे है। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव जितेंद्र सिंह, सुलेखा देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, रामेश्वर भुईया, सत्यदेव सिंह, मुरारी प्रजापति, राजेंद्र उरांव, संतोष उरांव, शंभू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
