दिन दहाडे़ महिला के गले से लूट ली गई चेन;
दिन दहाडे़ महिला के गले से लूट ली गई चेन
एक लंबे समय के बाद राजगांगपुर अंचल में किसी महिला के गले से चेन छीनी गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजगांगपुर के कुम्हारपाडा़ निवासी निरंजन सामल की पत्नी अपनी बेटी को स्कूटी से दोपहर 3 बजे ट्यूशन क्लास में छोड़कर वापस आ रही थी,कि सोपिंग मार्केट कॉम्प्लेक्स से लौटते समय काले रंग की पल्सर मोटरसाइकल पर दो लुटेरे आये और उसके गले से सोने की चेन लूट ली। शातिर लुटेरो ने मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट हटा लिया था और पहचान छुपाने के लिए दोनों ने हेलमेट पहन रखी थी।
उस वक्त मौके पर भीड़ नहीं थी, इसलिए चेन लुटेरे लूट को अंजाम देने के बाद फौरन फरार हो गए।
इसकी शिकायत पुलिस को मिलने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
