डिमेंशिया से पीड़ित हैं जो बाइडेन, कमला हैरिस को बनाया जाएगा राष्ट्रपति
अमेरिका में चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि डिमेंशिया से जूझ रहे जो बाइडेन हट सकते हैं, उनकी जगह कमला हैरिस राष्ट्रपति बन सकती हैं. अमेरिका की फॉक्स न्यूज के पूर्व होस्ट टकर कार्लसन ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है. वहीं, टकर कार्लसन ने अमेरिकी मीडिया की भी आलोचना की है. उन्होंने कहा, अमेरिका की मेनस्ट्रीम मीडिया ने इस बात को छुपाया है. कार्लसन ने कहा कि अमेरिका के प्रमुख नेता मानते हैं कि बाइडेन का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं है, वो डिमेंशिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं. कार्लसन ने दावा किया कि जो बाइडेन की जगह कमला हैरिस को अमेरिका का राष्ट्रपति बनाया जा सकता है.
