दि आर्ट ऑफ़ लिविंग के योग प्रशिक्षकों ने लातेहार कारा में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

0
d61b012c-9c55-4967-ae62-7e94c926d8fe

दि आर्ट ऑफ़ लिविंग के योग प्रशिक्षकों ने लातेहार कारा में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

लातेहार: आगामी 10 वॉ विश्व योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में लातेहार मंडल कारा,स्थित हॉल में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सह जिला समन्वयक श्री मुकेश पाण्डेय एवं डॉ. श्री उमेश कुमार के नेतृत्व में 100 (एक सौ) से अधिक विचाराधीन कैदीयो ने अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन में भाग लिया ।
शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल के अभ्यास के तहत ताड़ासन, अर्धचक्रासन, अर्ध उष्ट्रआसन, पादहस्तासन, उत्तानमंडूकासन, वृक्षासन, त्रिकोणआसन, वज्रासन, अर्ध वक्रासन, भुजंगासन, शशांकासन, हलासन, सेतुबद्धआसन, शवासन, उत्तानपादासन, मक़रासन आदि सहित कपालभांति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शीतली आदि प्राणायामों एवं अंत में ध्यान का सिलसिलेवार अभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *