धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह राज्य स्थापना दिवस पर किया माल्यार्पण:उपायुक्त

0
cb915b77-017f-47c5-8465-de5372142aa7

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह राज्य स्थापना दिवस पर किया माल्यार्पण:उपायुक्त

जिला मुख्यालय में बुधवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पलामू जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपायुक्त शशि रंजन, डीडीसी रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि आज की तिथि झारखंड वासियों के लिए गौरवपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और राज्य का स्थापना दिवस भी। उन्होंने कहा कि जिले की खुशहाली एवं संपूर्ण विकास के लिए सबकी सहभागिता ज़रूरी है। मौके पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *