धर्म के नाम पर ढोंग करते हैं वर्तमान विधायक–देवेन्द्र सिंह(बिट्टू सिंह)

0

धर्म के नाम पर ढोंग करते हैं वर्तमान विधायक–देवेन्द्र सिंह(बिट्टू सिंह)

राजधानी रांची के चुटिया में स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के तत्कालीन वार्डेन सुचित्रा मिश्रा जिनकी11 वर्ष पहले गाड़ी से कुचलकर हत्या किया गया था जिसका मुख्य आरोपी वर्तमान पाकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता थे को निचली अदालत ने बरी किया था।हाइकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
इसे लेकर पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि वर्तमान विधायक पुरे पांकी विधानसभा में धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे है।वे
जनता को विभिन्न मुद्दों से ध्यान भटका कर सनातन धर्म का चोला पहनकर केवल लोगों को ठगने का काम कर रहे है। उन्होंने

वर्तमान विधायक को सलाह देते हुए कहा की हर छोटे बड़े मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग करने वाले विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता अगर सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड जैसे बड़े मामले में निर्दोष हैं तो उन्हें अपने ऊपर लगे इस आरोप की भी सीबीआई जांच करा कर अपने आप को निर्दोष साबित कर लेना चाहिए तथा मिश्रा परिवार के द्वारा बार-बार डीएनए टेस्ट करने के अनुरोध पर डीएनए टेस्ट करा कर मामले को जनता के बीच स्पष्ट कर देना चाहिए।
लेकिन अगर वह डीएनए टेस्ट से बचते रहेंगे और पैसे के बदौलत मामले को दबाते रहेंगे तो जनता उन्हें निर्दोष कैसे मानेगी?
पूर्व विधायक ने डॉक्टर मेहता के बहाने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी साफ सुथरी पार्टी होने का दावा करती है किंतु उस्के कई नेताओं और विधायकों पर आपराधिक मामले न्यायालयों में चल रहे है या लंबित है। अगर निष्पक्ष जांच हो तोउसकी पोल खुल जाएगी क्योंकि जनता को ज्यादा दिन तक अंधेरे में नहीं रखा जा सकता।

साथ ही कहा की जिस सनातन धर्म का हितैषी होने की वह बात करते हैं उसी सनातन धर्म में ब्राह्मणों को देवता का रूप माना जाता है।
साथ ही उनसे ही समस्त संस्कार करवाया जाते हैं और अगर इन्होंने सचमुच ब्राह्मण की हत्या कराई है तो इस ब्रह्म हत्या से इन्हें कोई नहीं बचा सकता और इसका अभिशाप उन्हें जरूर लगेगा
आज तक विधानसभा के लोग इनके धर्म को स्पष्ट रूप से समझ ही नहीं पाए क्योंकि यह कभी भी अपनी जरूरत के हिसाब अपना धर्म बदल लेते हैं अब इनका पाखंड ज्यादा दिनों तक टिकने वाला नहीं है जनता समझ चुकी है।

बताते चलें कि झारखंड हाई कोर्ट इस मामले में 29 नवंबर को सुनवाई करेगी. निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली गोविंद मिश्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह निर्देश दिया है।

दरअसल 11 मई 2012 को हुए में चर्चित ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड मामले में रांची सिविल कोर्ट ने 2019 में आरोपी शशिभूषण मेहता, राजनाथ सिंह, प्रदीप कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, अनूप सिंह एवं सत्य प्रकाश को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *