धनबाद में नीरज सिंह हत्याकांड पर अदालत का बड़ा निर्णय
धनबाद। नीरज सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। ज्ञात हो कि 21 मार्च 2017 को धनबाद के तत्कालीन डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन की हत्या कर दी गयी थी। नीरज सिंह के साथ जिन लोगों की हत्या की गयी थी उसमें अशोक यादव, चंद्र प्रकाश महतो उर्फ घोल्टू और मुन्ना तिवारी का नाम शामिल था। अशोक यादव नीरज सिंह के आप्त सचिव थे। जबकि घोल्टू उनका ड्राइवर और मुन्ना तिवारी निजी बॉडी गार्ड था। घटना के दिन सभी नीरज सिंह के साथ ही उसी गाड़ी में थे जिस गाड़ी पर धनबाद के स्टील गेट के पास गोलियों से हमला किया गया। इस हत्या कांड में अभिषेक सिंह की ओर से थाने में लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। प्राथमिकी में पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित नौ लोगों को नामज़द अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कुल 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। जबकि छह अभियुक्तों के खिलाफ अब भी जांच जारी है।

