“धनबाद के महुदा में अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, सिंगड़ा बस्ती में मचा हड़कंप”
धनबाद। महुदा की सिंगड़ा बस्ती में गन फैकट्री का भंडाफोड़ हुआ है।
झारखंड एटीएस और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात महुदा के सिंगड़ा बस्ती के एक घर में छापेमारी की और वहां चल रही गन फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त किए। पुलिस ने हथियार बरामदगी मामले में मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
