धनबाद के केंदुआ बाजार में बड़ा हादसा, हुई तीन लोगों की मौत

0
136c49a7eea5ab1f0082b408650c2af93beefe1f28f7aba7586d53aa98373074

धनबाद के केंदुआ बाजार में बड़ा हादसा, हुई तीन लोगों की मौत; 20 जख्मीधनबाद के केंदुआ बाजार के आजाद चौक के पास बीती रात्रि साढ़े 09:00 बजे एक दुकान और मकान में आग लग जाने से एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई है।

जान गंवाने वालों में दुकान मालिक सुभाष गुप्ता की मां उर्मिला देवी, बहन प्रियंका गुप्ता और पुत्री सौम्या गुप्ता शामिल है।

सुभाष गुप्ता की पत्नी सुमन गुप्ता और उनके पुत्र शिवांश का उपचार धनबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। आग बुझाने के दौरान करबीन बीस लोग भी घायल हो गए हैं। उन्हें भी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रास्ता संकीर्ण होने के कारण फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर नहीं पहुंच सका। बाद में दम कल की छोटी गाड़ी भेजकर बचाव अभियान चलाया गया। केंदुआ बाजार में सुभाष गुप्ता की एसके जनरल स्टोर नामक दुकान है। आग उसी दुकान में लगी थी। घटना के दौरान दुकान बंद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *