देवरी कला पंचायत में मानवता की मिसाल

गरीब व असहायों को पहली प्राथमिकता, 33 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

हुसैनाबाद, पलामू: हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी कला पंचायत क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को सहायता देना उनकी पहली प्राथमिकता है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत देवरी कला पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों,देवरी कला, कुसुआ एवं गडेरियाडीह में कुल 33 जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों, बेसहारा महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।कंबल पाकर लाभुकों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की पहल से जरूरतमंदों का भरोसा मजबूत होता है और सामाजिक एकजुटता को बल मिलता है।

You may have missed