देव दीपावली 27 नवंबर को, घाटों को 12 लाख दीपों से रौशन करेगी योगी सरकार

0
dev_deepawali (1)

देव दीपावली 27 नवंबर को, घाटों को 12 लाख दीपों से रौशन करेगी योगी सरकार

वाराणसी काशी के अर्धचन्द्राकार गंगा घाटों पर दीपों का हार सजेगा। गंगा की दूसरी ओर पर्यटक आकाश में क्रैकर शो, लेज़र शो और संगीत तीनों का एक साथ आनंद ले सकेंगे। रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। वाराणसी में 27 नवंबर को मनाए जाने वाले देव दीपावली की तैयारी जोरों पर चल रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करने के साथ, लेजर शो, क्रैकर्स शो का भी आयोजन करा रही है।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारी तैयारी चल रही है। क्रैकर्स शो लगभग 13 मिनट का होगा। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग 1 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव के ऊपर बने “हर-हर शम्भू”, “शिव तांडव स्त्रोत” आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी के शो का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *