देशहित में भाजपा के पक्ष में करें मतदानः—नवीन तिवारी

0
b911ca4c-b9fc-4f8c-bce6-be9b79e5e50f

देशहित में भाजपा के पक्ष में करें मतदानःनवीन तिवारी
मेदिनीनगर
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी ने सोमवार को बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का घोषणा किया। श्री तिवारी ने बयान जारी कर बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देशहित के लिए भारतीय जनता पार्टी आज देश की जरूरत है।उन्होंने कहा कि पलामू लोकसभा चुनाव में बीडी राम की जीत सुनिश्चित है। बीडी राम के नेतृत्व में पलामू लोकसभा क्षेत्र का लगातार उत्तरोत्तर विकास हो रहा है ऐसे में उन्होंने पलामू लोकसभा क्षेत्र वासियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पुरा विश्व मंदी के दौर से गुजर रहा है ऐसे में एक मजबूत सरकार की आवश्यकता है और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ही सर्वोत्तम विकल्प है।
श्री तिवारी पलामू लोकसभा क्षेत्र वासियों के युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं और वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *