दीपों से जगमगा उठा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल

दीपों से जगमगा उठा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल
शहर के कई गणमान्य व समिति के सदस्यों ने लिया भाग
मेदिनीनगर (पलामू) : महायज्ञ स्थल पर दीपावली के दिन दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 मंजिला यज्ञ मंडप रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। महिलाओं ने यज्ञ मंडप के चारों ओर दीप जलाकर स्थल को जागृत किया। सरस्वती कुमारी लक्ष्मी ने यज्ञ मंडप को मनोरम छटा देते हुए मनमोहक रंगोली का निर्माण किया। रंगोली श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पहली बार बिना भजन संध्या कार्यक्रम के शहर के कई मुहल्लों के लोग दीपोत्सव में शामिल हुए। यज्ञ मंडप पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-एक कर दीप जलाए। महायज्ञ समिति की ओर से 501 दीप की व्यवस्था की गई थी। मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, महासचिव शैलेश दुबे, कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, संरक्षक आशीष भारद्वाज, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी,उपाध्यक्ष लल्लू पांडेय,नवीन तिवारी, यज्ञशाला प्रभारी कृष्णकांत चौबे, संजय कुमार मिश्रा, सुरक्षा प्रभारी बृजेश शुक्ला, सचिव विशाल पांडेय,
शुभम दुबे, गोलू, संजय पांडेय, सौरभ दुबे, ज्ञानेश तिवारी, विक्रांत त्रिपाठी, चंदन तिवारी, आर के चंदन,अविनाश शुक्ला, प्रवक्ता आशुतोष पांडेय उर्फ लक्की, महेंद्र सिंह, सतीश पांडेय, सोशल मीडिया प्रभारी रुपेश तिवारी, बिट्टू, अजीत चौबे, दिलीप तिवारी, आनंद प्रकाश दुबे, महिला संयोजिका संजू शुक्ला, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यह जानकारी महायज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी अवधेश शुक्ला ने दी।
बॉक्स
प्रशासनिक पदाधिकारी ने किया यज्ञ स्थल का निरीक्षण
महायज्ञ की विधि व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए जिले के आला अधिकारी ने रविवार को यज्ञ स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने व्यवस्थापकों से यज्ञ संबंधी पूरी जानकारी लिया। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी एसडीपीओ सुरजीत कुमार सदर अंचल अधिकारी शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ट्रैफिक प्रभारी रंजीत सिंह टीओपी 3 के प्रभारी मंटुस महतो सहित यज्ञ समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ,महासचिव शैलेश दुबे, कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, संरक्षक प्रवीण सिंह,संरक्षक आशीष भारद्वाज, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी,उपाध्यक्ष लल्लू पांडेय,नवीन तिवारी, यज्ञशाला प्रभारी कृष्णकांत चौबे, संजय कुमार मिश्रा, सुरक्षा प्रभारी बृजेश शुक्ला, सचिव विशाल पांडेय,
शुभम दुबे, गोलू, संजय पांडेय, सौरभ दुबे, ज्ञानेश तिवारी, विक्रांत त्रिपाठी, चंदन तिवारी, आर के चंदन,अविनाश शुक्ला, प्रवक्ता आशुतोष पांडेय उर्फ लक्की, मीडिया प्रभारी अवधेश शुक्ला, महेंद्र सिंह, सतीश पांडेय, सोशल मीडिया प्रभारी रुपेश तिवारी, बिट्टू, अजीत चौबे, दिलीप तिवारी, आनंद प्रकाश दुबे, महिला संयोजिका संजू शुक्ला, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।