दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
महुआडांड़ ।थाना परिसर में शुक्रवार को दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया की अध्यक्षता में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, एवं प्रखंड के प्रबुद्धजनों का थाना प्रभारी मनोज कुमार ने स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की। इस दौरान छठ पूजा एवं दीपावली शांतिपूर्ण मानने को लेकर पदाधिकारी ने अपील किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया ने पूजा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों से अपील की त्योहार को लेकर आसपास की सफाई पर ध्यान दें। वही त्यौहार के दौरान नशे का सेवन कर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने पदाधिकारीयों से प्रखंड मुख्यालय स्थित कई घरों से बहाए जा रहे गंदे नाली के पानी को बंद कराने में सहयोग मांगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदधिकारी सह अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा, सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर सिंह, सदर इमरान अली, राजीव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

