दीपाली देव के अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग हुए शामिल
देव परिवार के दीपाली देव के अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग हुए शामिल
हजारीबाग : देव परिवार के 86 वर्षीय दीपाली देव का निधन गुरूवार तथा शुक्रवार को अंतिम संस्कार खिरगांव स्थित मुक्तिधाम में किया गया ।
ज्ञात हो दीपाली देव सयुंक्त बिहार के पूर्व मंत्री स्व: तापेश्वर देव की पत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव, अरविंद देव, गौतम देव की माता थीं । मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र गौतम देव ने दिया ।
अंतिम संस्कार में कांग्रेस के यमुना यादव, बिनोद कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार यादव, निसार खान, मनोज नारायण भगत, भालचंद्र मिश्रा, रजी अहमद, भगवान सिंह, लखराज सिंह, परवेज अहमद, जावेद इकबाल, राजू चौरसिया, सुरजीत नागवाला, नरेश गुप्ता झामुमो के कमल नयन सिंह भाजपा के विवेकानंद सिंह, टुन्नू गोप, बटेश्वर प्रसाद मेहता, भैया अभिमन्यू, आनंद देव, निरंजन देव, विवेक कुमार सिंह, समाजसेवी बब्लू भंडारी, देबू जैन, विकास सिंह, सत्यदेव सिंह, सरदार गुनवंत सिंह, त्रिलोक मुनका, सुरेन्द्र सिंह, राजेश प्रसाद सिंह, तापस चक्रवर्ती, मनोज राणा, प्रभू सिंह, दिना यादव, सीके सिंह, श्रद्धानंद सिंह, राकेश गुप्ता, सरदार गुरूशरण सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त परिवार के सदस्य तथा शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए ।
