डी. ए. वी. नेशनल स्पोर्ट्स में एम .के . डी. ए. वी के छात्र दो स्वर्ण, दो रजत, एवं दो कांस्य पदकों के साथ आए वापस

0
7164dfee-9be4-4827-b5f5-8779bee17866

डी. ए. वी. नेशनल स्पोर्ट्स में एम .के . डी. ए. वी के छात्र दो स्वर्ण, दो रजत, एवं दो कांस्य पदकों के साथ आए वापस ।

स्टेशन पर ढोल – नगाड़े एवं फूल- मालाओं के साथ हुआ स्वागत ।

10 जनवरी 2024 को एम.के. डी. ए. वी. के छात्र डी. ए. वी. नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत, राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का परचम फहराकर वापस आए। ये सभी छात्र डी. ए. वी. फरीदाबाद, सोनीपत और फरीदाबाद गए थे । भारतोलन में सफल छात्रों में 14 वर्ष आयु वर्ग में आदर्श कुमार 96 किलो भार वर्ग में तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में आर्यन कुमार 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किये। 17 वर्ष आयु वर्ग में आयुष दुबे ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में 17 वर्ष आयु वर्ग में साहिल राज, कुंवर सिंह एवं दक्ष कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस में विद्यालय की बालिकाएं आरती, रोशनी, एकता एवं राखी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 1000 मी स्केटिंग में 17 वर्ष आयु वर्ग में शिवम कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान ने कहा कि इन छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के ध्वज को ऊंचा करने का काम किया है। कठिन परिश्रम और सतत् अभ्यास से हमारे बच्चों ने यह पहचान बनाई है। खेल के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास होता है। अनुशासन आपसी तालमेल व समन्वय की समझ प्राप्त कर विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसी हेतु यह त्रिस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।उन्होंने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामना दी। इन छात्रों के साथ वरिष्ठ शिक्षक श्री करण सिंह ,खेल शिक्षक श्री विक्रम राय, श्री मयंक सिंह एवं शिक्षिका श्रीमती काजल गई थी। रेलवे स्टेशन परिसर में स्वागत करने स्वयं प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान वरिष्ठ शिक्षक श्री सी. एश. पांडे श्री तुषार घोष. श्री एस मैती, अभिषेक पांडे ,श्री ए.के. पांडे ,श्री कन्हैया राय, श्री नितिन राज, एवं कला शिक्षक श्री प्रवीर पात्रा के साथ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *