डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स 2023- 24 में प्रतिभाग करने हेतु एम.के डी ए वी की टीम में हुई रवाना

डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स 2023- 24 में प्रतिभाग करने हेतु एम.के डी ए वी की टीम में हुई रवाना।
तीन एवं चार दिसंबर 2023 को डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स 2023 -24 में भाग लेने हेतु एम के डी ए वी पब्लिक स्कूल की 14, 17 एवं 19 वर्ष की आयु वर्ग में प्रतिभाग करने हेतु झारखंड के विभिन्न डी ए वी विद्यालयों के लिए रवाना हुई।
खो-खो में कुल 36 छात्र डी ए वी लालपनिया के लिए, टेबल टेनिस में तीन छात्र डी ए वी भंडारीदह, बैडमिंटन में चार छात्र डी ए वी बोकारो सेक्टर 4, चेस में 16 छात्र डी ए वी तेनुघाट, ताइक्वांडो व कराटे में 19 छात्र डी ए वी पुनदाग रांची और बास्केटबॉल में 21 छात्र डी ए वी पब्लिक स्कूल बरियातू रांची के लिए प्रस्थान किया। इन सभी छात्रों के साथ बालक टीमों के में शिक्षक श्री मयंक सिंह, श्री अमित त्रिपाठी, श्री प्रदीप बोराल, श्री नीरज कुमार सिन्हा, श्री अविनाश शुक्ला, एवं श्री शाश्वत कुमार गए हैं। वहीं बालिका टीम के साथ श्रीमती शीला कुमारी, श्रीमती काजोल सिंह, श्रीमती नंदनी शरण सहाय एवं सुश्री प्रीति गई हैं।
इन सभी टीमों को रवाना करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने कहा कि डी.ए.वी नेशनल स्पोर्ट्स एक बड़ी खेल प्रतियोगिता है इसे एस.जी.एफ.आई ने मान्यता प्रदान किया है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर छात्र शिक्षण संस्थानों एवं सेवा क्षेत्र में आरक्षण एवं अधिभार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन जी एवं क्लस्टर VI के अंदर आता है।
प्राचार्य जी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। जो छात्र चुस्त दुरुस्त होंगे वह पढ़ाई लिखाई में भी अच्छे होंगे खेल इस क्षेत्र में उनकी मदद करता है। डीएवी के छात्र ठीक से पढ़ाई कर सके इस हेतु प्रतिवर्ष यह आयोजन होते हैं। समूह में खेले जाने वाले खेल में कलस्टर स्तर पर विजेता तथा उपजेता टीम राज्य स्तर पर जाती है तथा व्यक्तिगत प्रदर्शन में गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज वाले विद्यार्थी राज्य स्तर पर जाते हैं। राज्य स्तर पर विजई विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। उन्होंने विद्यालय के प्रतिभागी छात्रों को शुभकामना प्रदान करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।