डी ए वी आई ई टी (इंजीनियरिंग कॉलेज) पलामू ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान

0

दिनांक 26/04/2023 (शुक्रवार) को डी ए वी आई ई टी (इंजीनियरिंग कॉलेज) पलामू के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवम छात्रों के द्वारा छः मुहान चौक से लेकर मेन बाजार, मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के सभी व्यवसाआई वर्गो,गैर व्यवसाई वर्ग एवम आम जनता के बीच मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी पलामू लोकसभा क्षेत्र में 13 मई 2024 को होने वाले चुनाव के प्रति जनता और उनके परिवार को मतदान के प्रति जागरूक करना था। इस जागरूक अभियान का संबोधन प्राध्यापक डा रजनीश कुमार पांडेय और प्राध्यापक आनन्द प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। डी ए वी इंजिनियरिंग कॉलेज के अन्य प्राध्यापको ने भी सभी प्रकार के छोटे बड़े ब्यवसाइयो से सीधा संपर्क किया। सभी वर्ग के व्यापारियों ने इस अभियान की तारीफ की, और बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया। सभी छात्रों ने चुनाव का पर्व_ देश का गर्व और देश की जनता कर रही पुकार_ आपका मत आपका अधिकार पर नारे भी लगाए। सभी लोगो को निष्पक्ष और लोभरहित मतदान करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *