डबल मर्डर की घटना से देवघर में हड़कंप, घर में घुसकर दंपती की हत्या,

0
Untitled

डबल मर्डर की घटना से देवघर में हड़कंप, घर में घुसकर दंपती की हत्या,

 

देवघर : बाबा नगरी के नाम से मशहूर झारखंड के देवघर में डबल मर्डर की घटना हुई है. डबल मर्डर की घटना शहर के सिंघवा मोहल्ले की है. दोहरे हत्याकांड की ये घटना सोमवार की देर रात घटी जिसमें दो लोगों की निर्मम हत्या ईंट से कूचकर कर दी गई. सिंघवा मोहल्ला निवासी अनुज बरनवाल के घर में चोरी करने के उद्देश्य से एक युवक ने प्रवेश किया. उसने घर में मौजूद अनुज बरनवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की हत्या कर दी.
. जिसके बाद आरोपी युवक अपने आप को बचाने के लिए घर के बने बॉक्स में छुप गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घर से बाहर लगे शटर को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और युवक को अपने हिरासत में लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *