दबंगों ने पीएम आवास पर लगाया ताला, ताला खुलवाने को अंचल अधिकारी से लगाया गुहार
दबंगों ने पीएम आवास पर लगाया ताला, ताला खुलवाने को अंचल अधिकारी से लगाया गुहार
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में दबंगों द्वारा पीएम आवास में ताला लगाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने चंदवा अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी से ताला खुलवाने का गुहार लगाया है। इस बाबत ग्रामीण सुरेश गंझू ने बताया कि चेटर पंचायत के अंबा पत्ररा गांव में उसके पिता लखन गझू के नाम पर 2020 में प्रधानमंत्री आवास मिला था । इधर वह प्रधानमंत्री आवास बना कर रहने लगा लगभग 8 दिन पहले गांव की पिंकी देवी ने घर से पूरे परिवार को बाहर निकाल कर मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया है। जिससे उसका पूरा परिवार ठंड में बाहर रहने को विवस है। इधर अंचलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में आते ही जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
