डायलिसिस करने से अस्पताल कर्मियों ने किया इनकार तो धरने पर बैठ गए मरीज

0
573b1ed5-4a53-4945-9e18-18dd0cd749bf

सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर के कर्मियों ने मरीजों का डायलिसिस करने से किया इंकार तो सदर अस्पताल का गेट बंद कर सड़क पर बैठ गए मरीज, करने लगे डायलिसिस कराने की मांग

 

गिरीडीह : सदर अस्पताल में स्थित डायलिसिस सेंटर के कर्मियों को पिछले कुछ माह से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा था. जिसके कारण आज दोपहर से डायलिसिस सेंटर के कर्मियों ने सदर अस्पताल में मरीजों का डायलिसिस करना अचानक बंद कर दिया. जिले के अलग-अलग प्रखंडों से डायलिसिस कराने आए मरीज परेशान हो गए. जैसे ही मरीजों को यह जानकारी मिली कि सदर अस्पताल में उनका डायलिसिस नहीं किया जाएगा तो सभी मरीज और मरीज के परिजन सदर अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर बैठ गए और सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. बता दें की सदर अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और संजीवनी डायलिसिस सेंटर के द्वारा मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस कराया जाता है. लेकिन पिछले कुछ माह से डायलिसिस सेंटर के कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण आज दोपहर रांची से गिरिडीह के डायलिसिस सेंटर में मरीज का डायलिसिस करने से मनाही कर दिया गया. जिसके बाद यहां के कर्मी मरीजों का डायलिसिस करना बंद कर दिए. इसी के बाद सभी मरीज सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीएम विशालदीप खलको मौके पर पहुंचे और सभी मरीजों को सड़क पर से उठाकर डायलिसिस सेंटर तक पहुंचाया और मरीजों का डायलिसिस शुरू करवाया. इस बाबत सदर एसडीएम विशालदीप खलको ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो तत्काल उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी मरीजों का इलाज शुरू करवाया है और इस मामले में सिविल सर्जन से बात कर दोषी कर्मियों और डायलिसिस सेंटर चलाने वाले कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों की जान के साथ सौदा करना किसी भी सूरत में जिला प्रशासन या सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. इधर सिविल सर्जन डॉक्टर. एसपी मिश्रा ने बताया कि रांची की संजीवनी कंपनी के द्वारा सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का संचालन किया जा रहा है. लेकिन इस कम्पनी के द्वारा मनमानी की जा रही है. कई माह तक पहले तो बिल को लटकाया जाता है और फिर ब्लैकमेलिंग कर जबरन बिल पास करने का दबाव डाला जाता है. उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से कर्मियों ने मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया है यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह आज ही सरकार से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की लिखित शिकायत करेंगे. इधर भाजपा नेता चुन्नुकांत ने भी सिविल सर्जन से वार्ता कर कार्रवाई करने की बात कही और कहा कि अगर इसमें सुधार नहीं आता है तो भाजपा के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *