डांडिया नाइट की तैयारी पूरी ..चेंबर

0

डांडिया नाइट की तैयारी पूरी ..चेंबर
पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला विंग द्वारा नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित डांडिया नाइट की तैयारी पूरी कर ली गई है l इस संबंध में महिला विंग की अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने बताया हम बहनों ने पहली बार इस कार्यक्रम को आयोजित किया है जिसमें मात्र 500 लोगों की व्यवस्था की गई है l हम सबों ने जहां मुंबई से आ रहे कलाकार शेफाली जरीवाला और मिस इंडिया रही सिमरन आहूजा को डांडिया हेतु आमंत्रित किया है वहीं मुंबई के मशहूर डीजे भी आ रहे हैं जो कार्यक्रम में अपनी धुन देंगे l अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने बताया हमारे शहर की काफी महिला इस कार्यक्रम को लेकर उत्साही है l हम सबों ने बहनों के लिए विशेष डांडिया खेलने की व्यवस्था रखी है और आमंत्रित लोगों के लिए नवरात्र का भोजन बिना लहसुन प्याज का तैयारी कराई जा रही है ताकि नवरात्र की पवित्रता को बनाए रखी जाए l कार्यक्रम की व्यवस्था को देखरेख के लिए मंच हेतु महिला विंग की महामंत्री प्रियंका सिंघानिया प्रेस रेनू शर्मा, कंचन गुप्ता ग्रीन रूम हेतु फरहा नाज एवं राखी सोनी मुख्य अतिथियों की देखरेख के लिए प्रियंका साहू ममता सिन्हा को जवाबदेही दी गई है l शर्मिला वर्मा ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग के लिए पलामू चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ,कृष्ण अग्रवाल अनवर भाई एवं सदस्यों को धन्यवाद दि हैं साथी कार्यक्रम के स्पॉन्सर रोटरी क्लब, लायंस क्लब ,प्रेमसंस मोटर ,हेरीटेज टोयोटा ,जय मां शारदा मोटर, रतनलाल हीरो, आनंद ऑटो बाइक्स ,पलामू ट्रैक्टर ,आनंद मोटर्स ,रिपब्लिक हुंडई ,JPS ऑटोमोबाइल, अर्जुन ऑटोमोबाइल ,मां दुर्गा ऑटोमोबाइल, श्री दुर्गा ऑटोमोबाइल एवं ओसम डेयरी को भी धन्यवाद दिया है l अध्यक्ष शर्मिला जी ने आगंतुक अतिथियों से अनुरोध किया है अपनी अपनी गाड़ियां लोक तरीके से लगाएंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाई जा सके एवं ताकि अन्य लोगों को असुविधा न हो साथी उन्होंने कहा कुछ प्रवेश पत्र गांधी उद्यान दिल्ली दरबार में उपलब्ध है जो सीमित है जिसे इच्छुक लोग प्राप्त कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *