डंडई प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0
ac7b5f5a-cf83-4541-99df-b525562b741e

डंडई प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।                                                                                                                                     * डंडई प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानांतरित सीओ चोनाराम हेंब्रम को भावविनी विदाई दी गई। इस दौरान प्रखंड कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के साथ थाना प्रभारी शबाज अंसारी ने स्थानांतरित अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम को अंग वस्त्र, उपस्कर व माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानांतरित अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग एक समान प्रक्रिया होती है। जिससे पदस्थापना के बाद सभी लोगो स्थानांतरित होते रहता है। उन्होंने कहा कि अंचल
कार्यालय के स्थापना के बाद डंडई अंचल कार्यालय में मेरी पहली पदस्थापना हुआ था। इस दौरान किसी भी जमीनी विवाद को दोनों पक्षों को बैठा कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। ताकि किसी भी तरह के आपसी विवाद व लड़ाई झगड़ा की समस्या उत्पन्न न हो।वहीं उन्होंने कहा कि इस कार्य में अंचल कर्मियों का काफी सहयोग
रहा। वही उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी मिलनसार व व्यावहारिक है लोगों ने जो सम्मान मुझे दिया उसे कभी बुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव पदस्थापित बीडीओ जागो महतो ने कहा कि अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम के विभागीय कार्य के दौरान एक साथ मिलकर काम करने का मौका मिला। वे व्यक्तित्व के धनी
व्यक्ति थे इनका क्रियाकलाप बहुत अच्छा रहा है। वही उन्होंने कहा की सभी के सहयोग से प्रखंड के विकास की गति आगे बढ़ाया जाएगा।तत्पश्चात स्थानांतरित आंचल प्राधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने नवपदस्थापित अंचलाधिकारी जसवंत नायक को प्रभार सौंपा। वही जागो महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर थाना प्रभारी शाबाज अंसारी, प्रधान सहायक उमेश कुमार, आंचल सहायक नुमान अंसारी, राजस्व कर्मचारी इंडेश्वर बैठा, संतोष कुमार यादव, अरविंद कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि घुरबिगान बैठा, उप प्रमुख रामाशीष प्रसाद, करीमन पन्ना, ज्ञानेंद्र कुमार,पंचायत सेवक सुनील कुमार, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *