द कराटे एकेडमी के साक्षी वर्मा और विकाश कुमार हुए ब्लैक बेल्ट की डिग्री से सम्मानित
द कराटे एकेडमी के साक्षी वर्मा और विकाश कुमार को ब्लैक बेल्ट की डिग्री देकर सम्मानित किए – डॉ प्रवीण सिद्धार्थ
संवाद रेड़मा पांकी रोड स्थित द कराटे एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रूप ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ उपस्थित होकर खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि इन बच्चों ने कराटे को सिर्फ अपना जुनून ही नहीं बनाया बल्कि इसे अपने जीवन जीने के तरीके के रूप में भी अपनाया है जो कि आज कल की युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। इन बच्चों के प्रतिभा को देख कर हमें दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया जैसे कि इन्होंने अनेकों कराटे कॉम्पिटिशन (स्टेट लेवल/नैशनल लेवल)जीत कर किया। द कराटे एकेडमी बच्चों में इस जरूरी गुण को बढ़ावा देने का काम कर रही है इसके लिए ये बहुत ही बधाई के पात्र हैं। वही मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ अमित ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा द कराटे एकेडमी के खिलाड़ी बहुत ही होनहार है आप निरंतर इसी प्रकार मेहनत करते रहे हम सदैव आपके साथ। मौके पर द कराटे एकेडमी के संचालक सुमित बर्मन ने कहा कि इस वर्ष कराटे एकेडमी से दो बच्चे ब्लैक बेल्ट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं साक्षी वर्मा जो 2018 में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता रही है उसे इस वर्ष ब्लैक बेल्ट की डिग्री प्राप्त हुई। दूसरा विकाश कुमार जिन्होंने 2023 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर राज्य को मेडल दिलाया है। उन्हें भी इस वर्ष ब्लैक बेल्ट की डिग्री प्राप्त हुई। मौके पर पलामू कबड्डी एसोसिएशन के सचिव दीपक तिवारी, पुष्पम कुमार।
