डॉ जी एन खान ने बदली है डीएवी में शैक्षणिक माहौल — दीपक
डॉ जी एन खान ने बदली है डीएवी में शैक्षणिक माहौल — दीपक
प्राचार्य डॉ जी. एन. खान बने डीएवी झारखंड आई जोन के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, इंडियन रोटी बैंक ने सेवादार बता किया सम्मानित।
पलामू में श्रेष्ठ गुणों एवं देशभक्ति की भावना को विद्यार्थियों में भरने वाली चियांकी स्थित डीएवी स्कूल का परचम लहराता रहा है। जिसमें वर्तमान प्राचार्य डॉ जी एन खान ने एक और कड़ी जोड़ दी है। जिन्हें झारखंड आई जोन के 6 जिलों में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा के तकरीबन 8 विद्यालय को व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी मिली है। ये उनकी सेवादारी का सबसे बड़ा प्रमाण है। ये कहना है इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप-प्रभारी सह सेवादार दीपक तिवारी का। जिन्होंने डॉ जी एन खान को झारखंड आई जोन के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं उनके कार्यतालिका की प्रशंसा करते हुए सेवादार बताया। दीपक तिवारी ने बताया कि खान सर का जबसे चियांकी डीएवी में पदास्थापना हुई है तब से लेकर अब तक शैक्षणिक माहौल, अभिभावकों के प्रति रवैया, एवं विद्यार्थियों के परिणाम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। डॉ खान के आने से विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों एवं बच्चों में स्कूल के प्रति लगाव एवं जागरूकता बढ़ी है। जिसका परिणाम है कि 944 शाखाओं में संचालित डीएवी प्रबंधन ने झारखंड के इन पिछड़े इलाकों को बच्चों को निखारने की जिम्मेदारी डॉ खान को सौंपी है। दीपक ने कहा कि पलामू में शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदार प्रयास की जरूरत है, और शिक्षा के सेवादार डॉ जी एन खान हैं। जो भी उनसे मिला है, उनके मिलनसार, व्यवहारिकता, एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनसे जुड़ा रहा है। आने वाले वक्त में इंडियन रोटी बैंक उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती है। इस दौरान डॉ जी एन खान ने पलामू में आना सौभाग्यशाली पल बताया। उन्होंने चियांकी डीएवी में नयापन लाने पर जोर दिया, साथ ही पलामू के पटल पर सेवादारी कर रहे इंडियन रोटी बैंक की निशुल्क पाठशाला में अपना योगदान देने का भरोसा दिया। मौके पर इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश उप-संयोजक परवेज अख्तर, पलामू संयोजक राकेश तिवारी मिकू ने भी डॉ जी एन खान को बधाई दी है।
