CM हेमंत के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज डीसी समेत कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की रेड..

0
e04b7c8ee1ef540acfddd8eec1a861ea08945357b6e8f1170a711c06584eb292

CM हेमंत के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज डीसी समेत कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की रेड

 

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव समेत उनके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने रेड मारी है. रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं. किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. अवैध खनन के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) रांची और राजस्थान में 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के ठिकाने के अलावा डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग स्थित आवास, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान स्थित आवास में भी छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *