CM चंपई सोरेन ने की CS और DGP के साथ की उच्चस्तरीय बैठक |

0
download (6)

CM चंपई सोरेन ने की CS और DGP के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, दिए ये दिशा निर्देश,

 

रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में राज्य की विधि व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।सीएम के द्वारा की गई हाई लेवल बैठक में अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपराध मुक्त झारखंड, राज्य सरकार की प्राथमिकता है. बैठक में अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अवगत कराया गया कि पिछले दिनों नामकुम थाना अंतर्गत असामाजिक तत्वों के द्वारा जेएसएससी बिल्डिंग में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज किया जा चुका है सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में एसआईटी (SIT) गठित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी का गठन कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *