चतरा लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी पहुंचे महुआडांड़, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

0
7c427c44-4ed7-4649-9449-7dd4ef580c27

चतरा लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी पहुंचे महुआडांड़, चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

महुआडांड़ (लातेहार) कांग्रेस द्वारा चतरा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रत्याशी के एन त्रिपाठी के पहली बार प्रखंड में आगमन पर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। प्रखंड के अपने दौरे में सबसे पहले प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उपस्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रुडोल्फ खलखो, कांग्रेस जिला महासचिव मजहर खान, 20 सूत्री सदस्य अभय मिंज, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विश्वनाथ प्रसाद समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सांसद प्रत्याशी का स्वागत किया। जहां अन्य कार्यकर्ताओं से मिल कर उनका परिचय प्राप्त किया, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तन मन से कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।अपने इस दौरे में वे प्रखंड अंतर्गत ग्राम हामी, चटकपुर, गोठगांव का भी दौरा किया। जिसके पश्चात स्थानीय शास्त्री चौक पहुंचे, जहां शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को संबोधित करते हुए, कांग्रेस प्रत्याशी श्री त्रिपाठी ने कहा की प्रखंड क्षेत्र में एकमात्र व्यवसाय से जुड़कर लोग अपनी जीविका चला रहे हैं। इसके अलावा यहां कोई भी कार्य नहीं है जिससे यहां गरीब जनता के पास पैसा नहीं आता, और इस क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्लायन करने को मजबूर होते हैं। लोगों के पास रोजगार नहीं की होने के कारण व्यापारी वर्ग भी कुछ खास आमदनी नहीं कर पाते हैं। मेरा सबसे पहला कार्य होगा की क्षेत्र में रोजगार उत्पन्न करने के लिए कार्य करना। जिसका लोगों ने तहे दिल से स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख वॉल्टर तिग्गा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीना, मुखिया रेनू तिग्गा प्रदीप बड़ाईक, इग्नेशिया गिद्ध समेत अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *