चोरी के ट्रक समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

0
a3b1e851-4944-4b8b-94f9-5877814c44b0

चोरी के ट्रक समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

लातेहार : लातेहार एसपी अंजनि अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका पुलिस ने एक ट्रक को चोरी कर भाग रहे पांच अपराधियों पर कार्रवाई की है । पुलिस ने ट्रक समेत पांच अपराधियों को दबोचने में कामयाबी पाई है। इस बाबत लातेहार एसपी ने पत्रकार वार्ता कर बताया की कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग एक ट्रक को चोरी करने की नीयत से भाग निकले । जिसे मनिका पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर दबोच लिया गया । इस घटना में पुलिस ने बोलेरो भी बरामद किया है। पुलिस ने अपराधियों द्वारा लूटे गए मोबाइल और नगद रुपए बरामद किया है । इस घटना में पुलिस ने मुमताज अंसारी, परवेज आलम, त्रिलोक कुमार , ग्रास आलम ,रोशन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *