चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को |

0
download (7)

चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को

 

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। यह जानकारी बुधवार को राजभवन ने दी है। पांच फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद आठ फरवरी को दिन के 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारी की गयी थी, लेकिन अब समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने तारीख आगे बढ़ाने के लिए राजभवन से आग्रह किया है। अब यह शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा। बताया गया है कि इस बार पिछले चार साल से खाली पड़ा 12वां मंत्री पद पर भी कांग्रेस अपने कोटे से भर सकती है। वर्तमान समय में चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार में सोरेन परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है। मंत्रिपरिषद के गठन के दौरान सोरेन परिवार का कोई एक सदस्य शामिल होगा, जिसमें जामा विधायक सीता सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन में से किसी एक को मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनना है। साथ ही, जेएमएम के सबसे करीबी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाने को लेकर चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *